फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के आने से बढ़ा कांग्रेसियों में जोश

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंच पर सपा सांसद रवि प्रकाश वर्मा और अनीता भी मौजूद रहे
विज्ञापन

राहुल गांधी के आने से कांग्रेसियों में जोश बढ़ गया। राहुल गांधी के लिए बनाए गए मंच पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रवि प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे। वहीं सपा नेता अनीता यादव भी थीं। इसके अलावा पूर्व सांसद जफर अली नकवी, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, कांग्रेस नेता रमेश चंद्र गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां भी मौजूद रहे। इन सभी नेताओं ने विचार भी रखे। 
 
कांग्रेसियों और सपा नेताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पलिया में जनसभा को संबोधित करने के लिए चार्टर्ड प्लेन से आए थे। उनका प्लेन पलिया की मुजहा हवाई पटटी पर उतरा और यहां उनका कांग्रेस प्रत्याशी समेत अन्य कांग्रेसियों और सपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उनको सभा स्थल तक गाड़ियों से लाया गया। इस दौरान हवाई पट्टी से सभा स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।  
विज्ञापन

राहुल का मुजहा हवाई पटटी पर आने का कार्यक्रम दिन में 11.40 बजे था, लेकिन वह करीब आधे घंटा देरी से पहुंचा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सैफ अली नकवी समेत अन्य कांग्रेसी और सपा नेताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। राहुल ने प्रत्याशी और सपा नेताओं से वार्ता की। इसके बाद उनको गाड़ियों से पलिया नगर होकर निघासन रोड पर टेहरा मोहल्ले के सभा स्थल बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज ले  जाया गया । यहां राहुल करीब 12.38 पर पहुंचे और पहुंचते ही चिर परिचित अंदाज में जनता से रूबरू हुए । 
 
सपा जिलाध्यक्ष ने ली सेल्फी
सभा में पहुंचकर जब राहुल गांधी मंच पर बैठे तो सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल अपने को रोक नहीं पाए और मंच पर बैठे राहुल गांधी, रवि प्रकाश वर्मा, अनीता यादव संग एक सेल्फी ली। 
 
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
राहुल की सभा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पब्लिक इंट्री गेट पर मशीन से जांच हुई। राहुल गांधी के आने के लिए अलग मार्ग बनाया गया था। जहां पुलिस और एसपीजी के जवान तैनात थे। आसपास के घरों की छत पर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था और स्कूल की छत पर भी सुरक्षा कर्मी थे। 
विज्ञापन

 
राहुल ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक राजेश भारती के अनुरोध पर कॉलेज परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। श्री भारती के अनुसार वर्ष 2012 में अखिलेश यादव ने भी चुनावी जनसभा के बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कॉलेज में रुद्राक्ष का पौधा रोपा था।
 
भेंट की गई राहुल को तलवार
महंगापुर गुुरुद्वारा समिति की ओर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मंच पर संबोधन से पूर्व तलवार भेंट की गई। जिसका उन्होंने आभार जताया। 
 
खूब टूटी कुर्सियां
राहुल गांधी को देखने के लिए आए लोग कुर्सियों पर चढ़ गए। सभा खत्म हुई तो काफी कुर्सियां टूटी मिलीं। 
 
चुटकियां रहीं सुर्खियों में 
मंच से जब राहुल ने मोदी के शब्दों पर चुटकियां लीं तो चारों ओर काफी ठहाके लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें