फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: औरंगाबाद समिति से 223 बोरी खाद गायब होने की जांच पर उठे सवाल

Fri, 12 Jun 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। औरंगाबाद साधन सहकारी समिति से 223 बोरी खाद गायब होने के मामले की जांच पूरी होने से पहले ही उस पर सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जांच अधिकारी ने सचिव के करीबी लोगों के बयान दर्ज किए, जबकि शिकायत करने वाले किसानों का पक्ष नहीं लिया। साथ ही 35 लोगों के नाम पर दर्ज बयानों में फर्जी हस्ताक्षर होने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

औरंगाबाद के रणधीर मिश्रा समेत कई किसानों ने समिति सचिव सुरेश पाल और सहयोगी सुभाष शुक्ला पर 223 बोरी खाद गायब करने का आरोप लगाया था। किसानों का कहना है कि हेराफेरी के कारण कई किसान खाद से वंचित रह गए। शिकायत के बाद किसान सीडीओ अभिषेक कुमार से मिले। सीडीओ के निर्देश पर सहकारिता विभाग के वीरेंद्र प्रताप सिंह जांच के लिए पहुंचे और बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

-
औरंगाबाद समिति से संबंधित शिकायत मिली है। जांच के साथ किसानों का सत्यापन भी कराया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें