फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के पुष्पराज कुंवर दोबारा अध्यक्ष बने

विज्ञापन
धनगढ़ी में कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
विज्ञापन
धनगढ़ी में हुए मतदान में 1095 व्यापारियों और सदस्यों ने लिया था हिस्सा
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के चुनाव की मतगणना का कार्य संपन्न होने के बाद एक बार फिर से पुष्पराज कुंवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र राठी को हराकर जीत दर्ज की। वर्तमान पदाधिकारियों का पैनल ही इस बार पुन: जीता है।
विज्ञापन

कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ का धनगढ़ी में मतदान हुआ था। इसमें करीब 1095 व्यापारियों और सदस्यों ने वोट डाले थे। मतगणना का कार्य रविवार शाम को समाप्त हुआ। अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों के बीच टक्कर हुई। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पराज कुंवर को 678 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र राठी को 355 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह पुष्पराज ने 323 वोटों से जीत हासिल की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर राज ओझा, उद्योग उपाध्यक्ष दिनेश लम्साल, एसोसिएट उपाध्यक्ष में मनोज अग्रवाल, वस्तुगत उपाध्यक्ष लक्ष्मण राज पंत, महासचिव में ओम बहादुर बिष्ट, कोषाध्यक्ष भीमराज ओझा, सचिव सुरेश पांडेय चुने गए हैं, जबकि कोपिला कुंवर, राधिका चौधरी, कृष्णा कुमारी, तिलक बोहरा, अम्बिका भंडारी, कवींद्र पंत, मिलन कुंवर, रवि कुंवर, रीता जोशी, वासुदेव भट्ट, रूपेश खड़का, लोकराज भट्ट, शंभू लामिछाने, श्यामराज जोशी, सुरेंद्र कडायत, सुरेंद्र बोहरा सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें