फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक निर्माता गोविंद इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान शनिवार को बंद मिली थी इंडस्ट्री
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजापुर के इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित उर्वरक निर्माता गोविंद इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने उर्वरक निर्माता इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
जनपद में उर्वरकों की सुचारू रूप से निर्धारित मूल्य पर बिक्री करने और पीओएस मशीन के सापेक्ष प्रतिष्ठान/ गोदामों में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक के मिलान के लिए शनिवार को रामापुर, ओयल, महेवागंज और लखीमपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई थी। इस क्रम में शाम को टीम इंडस्ट्रियल एरिया राजापुर में गोविंद इंडस्ट्रीज पहुंची तो वहां पर प्रतिष्ठान के बाहर सूचना चस्पा मिली, जिस पर लिखा था कि निजी पारिवारिक कार्य के लिए 10 जून से 14 जून 2022 तक गोविंद इंडस्ट्रीज पूर्णतय: बंद रहेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारी ने इंडस्ट्री के मालिक के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
कृषि अधिकारी ने बताया कि विनिर्माता होने के कारण इंडस्ट्री बंद करने की सूचना कृषि कार्यालय में देना अनिवार्य था। इससे प्रतीत होता है कि गोविंद इंडस्ट्री को जानबूझकर बंद कर दिया गया, जिस कारण जांच व निरीक्षण न हो सके। इसलिए प्रतिष्ठान स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर जवाब कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर मान लिया जाएगा कि प्रतिष्ठान स्वामी इस संबंध में कुछ कहना नहीं चाहता है और सरकारी कार्य में जानबूझकर बाधा पहुंचाने का दोषी मानते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत विधिक कार्रवाई कर दी जाएगी।
संदेह के घेरे में गोविंद इंडस्ट्रीज का कामकाज
कृषि विभाग के सूत्रों के मुताबिक, गोविंद इंडस्ट्रीज का करीब एक साल पहले ही कोरोना काल में उदय हुआ था। गोविंद इंडस्ट्रीज के नाम पर राजापुर में खाद निर्माता का लाइसेंस जारी है, जबकि संपूर्णानगर और तिकुनिया में रिटेल लाइसेंस बनाए गए थे। करीब एक माह पहले गोविंद इंडस्ट्रीज संपूर्णानगर का लाइसेंस निलंबित किया गया और लाइसेंस स्वामी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन स्पष्टीकरण पेश न किए जाने पर जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने करीब एक पखवाड़ा पूर्व संपूर्णानगर का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। इसके बाद इसी फर्म के दूसरे तिकुनिया स्थित गोविंद इंडस्ट्रीज के लाइसेंस को करीब 10 दिन पहले निलंबित किया गया था, जिसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया है। इससे तिकुनिया का लाइसेंस निरस्त करने की संभावना प्रबल हो गई है। इसके बाद अब राजापुर स्थित गोविंद इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में आ गई है, जिससे इस पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

गोविंद इंडस्ट्रीज राजापुर में निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान बंद मिला था। नोटिस जारी कर तीन दिन में उनसे जवाब मांगा गया है। इसी फर्म के संपूर्णानगर स्थित लाइसेंस को अनियमितताओं के चलते निरस्त किया जा चुका है। तिकुनिया स्थित फर्म को निलंबित किया गया है, जिसका जवाब अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है।
- अरविंद कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें