फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि दर्शनार्थियों से ट्रेनें फुल

Tue, 10 Mar 2015 04:07 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली निपटते ही टनकपुर में ऊंचे पहाड़ों पर विराजमान मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कस्बा सहित क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों लोग मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे हैं। इससे ट्रेनों में खासी भीड़ है। क्षेत्र के किसान गेहूं की फसल काटने से पहले मां पूर्णागिरी के दर्शन करने जाते हैं।
विज्ञापन

पौराणिक परंपरा के चलते क्षेत्र के किसान, व्यापारी और आमजन होली जलने के बाद दूसरे दिन जत्थों में बाइक, साइकिल, बस, ट्रेनों और प्राइवेट वाहनों से परिवार सहित पूर्णागिरी माता के दरबार में जाने के लिए निकल पड़ते हैं। जहां किसान पूजा-अर्चना के बाद मां पूर्णागिरि के चरणों में माथा टेक कर दैवीय आपदा से अपनी फसलों की रक्षा की कामना करते हैं।
छोटी काशी गोला में जलाभिषेक की है परंपरा
किसान मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद छोटी काशी स्थित पौराणिक शिवमंदिर में जलाभिषेक की परंपरा का निर्वहन करते हैं। उनका मानना है कि मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद वापसी में भगवान शंकर के मंदिर में जलाभिषेक के बाद ही यात्रा पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें