फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंजाब के चावल कारोबारी ने राइस मिलर के 26 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के राजापुर स्थित एक राइस मिल के पार्टनर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पंजाब के पटियाला स्थित बाला जी ट्रेडिंग कंपनी ने उधार लिए गए चावल का 26 लाख रुपये भुगतान न करके हड़प लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजापुर स्थित बाबा हरजीमल इंडस्ट्रीज के पार्टनर मनोज मित्तल ने बताया कि वह धान की कुटाई कर चावल की बिक्री करते हैं। इसी दौरान कारोबार के सिलसिले में बाला जी ट्रेडिंग कंपनी, समाना, थाना समाना पटियाला (पंजाब) के स्वामी नवीन बब्बर (गामा) से डील हुई और कई बार चावल ले जाकर भुगतान भी किया। इससे उन पर विश्वास बढ़ता गया।
आरोप है कि 03 अगस्त 2024 से 03 अक्तूबर 2024 तक आरोपी नवीन बब्बर ने उनकी मिल से 90,19,818 रुपये का चावल खरीदा और जिसका भुगतान शीघ्र करने का वादा किया था।
विज्ञापन

कई बार मांगने पर 64 लाख रुपये का भुगतान किया, 26,19,818 रुपये रोक लिए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें