फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों को पोषणयुक्त खाना व दवा समय पर दें : एडीएम

Mon, 29 Sep 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बुजुर्गों से बातचीत करते हुए डीएम नरेंद्र बहादुर सिंह। स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौरंगाबाद में स्थित वृद्धा आश्रम का एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। आश्रम की व्यवस्था, बुजुर्गों की देखरेख और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। एडीएम ने जिम्मेदारों चेतावनी दी कि बुजुर्गों की देखभाल में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

एडीएम ने चिकित्सकों और आयुर्वेदिक डॉक्टर को निर्देश दिया कि वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर दवाएं दी जाएं। बुजुर्गों के लिए पोषणयुक्त आहार और समय पर चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। आश्रम परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा। वरिष्ठ नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं बिस्तर, स्वच्छ पानी, बिजली और स्वच्छ शौचालय, समय पर और लगातार मिलती रहें।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और उनकी सेवा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि आश्रम की व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से और बेहतर किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें