फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन न होने पर एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजित करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें न मानी गईं तो वे हड़ताल करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला ने बताया एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन जीवीकेईएमआरआई कंपनी कर रही है। मगर, एनएचएम की ओर से संचालान का टेंडर जिगित्सा हेल्थ लिमिटेड कंपनी को किया है, जिसके एचआर ने नए कर्मचारियों की भर्ती करनी शुरू कर दी है। इससे करीब 1200 कर्मचारियों की जीविका पर तलवार लटकने लगी है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नेशनल हेल्थ मिशन ने नई एवं पुरानी कंपनी को 250 एंबुलेंस का हैंडओवर एवं टेकओवर के लिए पत्र जारी किया है। इस तरह एंबुलेंस स्टाफ को साजिशन बाहर निकालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। एंबुलेंस कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्त स्टाफ को एनएचएम में समायोजित करने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि समायोजन न हुआ तो एंबुलेंस कर्मी हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। अतुल सिंह, जयंकर मिश्रा, पंकज गुप्ता, टीकाराम, सतीश कुुमार, जहीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें