लखीमपुर खीरी। जिले की प्रमुख सड़कों के अलावा धमार्थ सड़कों के कायाकल्प का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्य रूप से लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। पहले चरण में मनिकापुर तिराहे से 20 किलोमीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा लिलौटीनाथ व देवकली मंदिर जाने वाले मार्ग का कायाकल्प होगा।
सिसैया, धौरहरा, निघासन, पलिया, धनाराघाट, पूरनपुर राज्यमार्ग भी चौड़ा कराया जाना है। इसी तरह सुंदरपुर, जेबीगंज से मोहम्मदी, कालूया-किशनपुर संपर्क का भी प्रस्ताव भेजा है। पलिया में एक रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज का भी प्रस्ताव शामिल हैं। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। संवाद