फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन के मैलानी तक विस्तार का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। खुशखबरी... जिलेवासियों को जल्द ही मैलानी से मुंबई तक सीधी रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 12107 सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस का संचालन मैलानी तक करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही मैलानी से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए ट्रेन दौड़ने लगेगी। प्रस्ताव पर जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12107 सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सीतापुर जंक्शन से हफ्ते में तीन दिन वाया लखनऊ होकर संचालित होती है। यह सीतापुर जंक्शन से सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को और ट्रेन नंबर 12108 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलती है। ट्रेन का संचालन शुरू होने से नेपालियों का भी मुंबई आना-जाना आसान हो जाएगा। नेपाली मजदूरी के सिलसिले में मुंबई आते-जाते रहते हैं। ट्रेन के चलने से बहराइच, पीलीभीत और शाहजहांपुर के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि हफ्ते में तीन दिन संचालित सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर ट्रेन का विस्तार मैलानी तक किए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-
ब्रॉडगेज की कम लाइनें बन सकती हैं बाधा
मैलानी। स्टेशन पर आमान परिवर्तन के बाद ब्रॉडगेज की तीन लाइनें और दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस पूर्वाह्न आकर खड़ी हो जाती है और शाम छह बजकर पांच मिनट पर गोरखपुर के लिए रवाना होती है। जिस कारण इस अवधि में सभी गाड़ियां प्लेटफॉर्म नंबर दो से गुजारी जाती हैं। लिहाजा कम ब्रॉडगेज लाइन लोकमान्य तिलक टर्मिनस के विस्तार में बाधा बन सकती हैं। संवाद

गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस के भी विस्तार की मांग
मैलानी। करीब सात घंटे मैलानी स्टेशन पर खड़ी रहने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस का भी पीलीभीत तक विस्तार किया जाए। जिससे प्लेटफाॅर्म नंबर एक खाली हो सकता है। हालांकि इसके विस्तार की बाबत भी स्थानीय अधिकारियों ने मंडलीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। वहीं जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस के विस्तार के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें