फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वदेशी मेले में महिलाओं के बनाए उत्पादों की हुई प्रशंसा

Thu, 02 Oct 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में थाना प्रभारी बनीं एनसीसी कैडेट शालू। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत राजापुर चौराहे स्थित आकांक्षा स्टोर परिसर में बुधवार को स्वदेशी मेला लगा और कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मेले में स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी व खादी ग्रामोद्योग से जुड़ीं महिलाओं ने हाथों से बने उत्पादों के स्टॉल लगाए। इनमें मिट्टी के खिलौने व सजावट की वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। पीडी एसएन चौरसिया व डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। मेले में आए लोगों ने महिलाओं के हुनर व कौशल की सराहना की। इससे महिलाओं को स्वावलंबन की प्रेरणा मिली। उनके चेहरे पर मुस्कान छाई रही।
वहीं, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराधों के बचाव के उपाय बताए। साइबर थाना लखीमपुर से आरक्षी शालू बिश्नोई और कांस्टेबल आजम अली ने छात्राओं को साइबर बुलिंग, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी व सोशल मीडिया के दुरुपयोग आदि के बारे में बताया। इससे बचने के तरीके समझाए। किसी भी असुविधा पर पुलिस या साइबर थाने में सूचना देने की सलाह दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कारी पोखर में महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

खीरी टाउन। मिशन शक्ति के तहत गांव कारी पोखर में थाना प्रभारी निराला तिवारी ने कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। बालिकाओं-महिलाओं से हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 1098, 1076, 112 व 108 साझा किए। महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसआई अर्पिता शुक्ला, कांस्टेबल प्रीति शर्मा, होमगार्ड दीप्ती, हेड कांस्टेबल हरिलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

महिला यात्रियों को दिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर

मैलानी। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने महिला यात्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जीआरपी चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने आपातकाल के दौरान महिलाओं को रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। यात्रियों को महिला सशक्तीकरण और हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर भी दिए गए। इस मौके पर हेड कांस्टेबल विनेश यादव, जितेंद्र गंगवार, सिपाही दीपिका त्यागी, दीपमाला, आरपीएफ के सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
-
शालू बनीं एक दिन की थाना प्रभारी


मैलानी। मिशन शक्ति के तहत रामचंद्र यादव महाविद्यालय की महिला एनसीसी कैडेट शालू ने एक दिन के लिए मैलानी थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला। पलिया थाना क्षेत्र के गांव लोकनपुरवा निवासी विक्रम पाल की बेटी शालू को पुलिस के कामकाज व दस्तावेज से अवगत कराया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य व सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें