फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या समाधान के लिए  राज्यपाल से मिले पालिकाध्यक्ष  

Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बनाने के साथ ही अन्य कई मांगों को लेकर सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता ने नगर की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल रामनाईक से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए सात सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को दिया है। जिस पर राज्यपाल द्वारा जल्द ही समस्याओं का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। 
नगर पालिका के अध्यक्ष केबी गुप्ता ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पलिया अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दुधवा नेशनल पार्क का प्रवेश मार्ग है, इसलिए नगर का सौन्दर्यीकरण और विकास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पलिया और सम्पूर्णानगर की चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने हेतु हस्तक्षेप करने और शारदा नदी पर तटबंध बनाए जाने की मांग की। चेयरमैन के साथ गए सदस्य सीताराम राठौर ने एक प्रार्थना पत्र देकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत मिलने वाले लाभ में आ रही परेशानियों की जानकारी राज्यपाल को दी। ज्ञापन में पूर्व मन्त्री पटेल रामकुमार वर्मा, पूर्व सभासद मेहरचन्द्र अरोड़ा, वरुण गुप्ता, अवधेश गुप्ता, जवाहर लाल कश्यप, शेखर श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र गुप्ता और शेखर गुप्ता आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मझगईं ग्राम प्रधान ने भी दिया राज्यपाल को ज्ञापन
मझगईं ग्राम प्रधान अर्पिता गुप्ता ने भी राज्यपाल को नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया है। उन्होंने मझगईं में इंटरमीडिएट स्कूल और विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने के साथ ही गांव में सचिवालय भवन बनवाए जाने, बाजार लगने के स्थान पर टीनशेड कराए जाने, शुद्ध पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराए जाने के साथ ही मजरों में सीसी रोड का निर्माण कराए जाने की मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें