फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कैश की समस्या बरकरार

Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bank - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गिनती के चले एटीएम, लगी रही लाइन
विज्ञापन

बैंक में कैश की समस्या सोमवार को भी बरकरार रही। बैंकों में 24 हजार रुपये देने का प्रावधान है, कस्बों और गांवों की बैंकों में कैश न पहुंचने के कारण हजार से लेकर चार हजार रुपये तक का भुगतान दिया गया। रविवार को कैशलेस हुए एटीएम सोमवार को चल गए, शहर के इलाहाबाद बैंक, एसबीआई की मुख्य शाखा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई के एटीएम पर लंगी लाइन लगी रही। 
शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा का सर्वर सिस्टम तकनीकी कारणों से फुंक गया, जिससे यहां दोपहर बाद तक लेनदेन ठप रहा। इससे खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद खीरी। नोटबंदी के साथ साथ पीएनबी से भुगतान न मिल पाने से बैंक के खातेदार किसान व व्यापारी परेशान हैं। बैंक का एटीएम भी पिछले 19 दिनों से बंद पड़ा है। एटीएम धारकों का कहना कि कई बार लाइन में लगने के बाद भी कैश खत्म होने के कारण भुगतान नहीं मिल सका और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर इस बाबत शाखा प्रबंधक पंकज सिद्धार्थ का कहना है कि कैश पर्याप्त नहीं मिलता है, जिससे समस्या बनी है।
विज्ञापन

मैलानी। मोहल्ला गौतम नगर की साठ वर्षीय साजिदा बेगम ने बताया कि उनकी बहू बरेली के एक अस्पताल में भर्ती है। दस हजार रुपये की जरूरत थी पर बैंक से चार हजार ही मिल पाए। उसका कहना है कि आखिर वह इलाज कैसे कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें