फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रियांशी को बनाया बीडीओ, सुचित्रा को प्रधानाचार्य

Wed, 24 Sep 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में एक दिन की बीडीओ प्रियांशी वर्मा को गुलदस्ता भेंट करते बीडीओ। स्रोत : ब्लाॅक
विज्ञापन
पलियाकलां। नारी सशक्तीकरण के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के तहत पलिया ब्लॉक में एक दिन के लिए बालिकाओं को आधिकारिक पदों का पदभार दिया गया।
विज्ञापन


पलिया ब्लाॅक में बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी ने छात्रा प्रियांशी वर्मा को एक दिन का बीडीओ बनाया। प्रियांशी को गुलदस्ता देकर पदभार दिया। साथ ही उनको पद से संबंधित कार्यों के बारे में बताया। प्रियांशी ने बीडीओ की कुर्सी पर बैठकर दो शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना। उनका उन्होंने मौके पर ही निस्तारण कराया। इसके बाद ब्लाॅक के सभी पंचायत सेक्रेटरी संग बैठक करके गांवों का हाल जाना और कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नौरंगपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाॅ स्कूल नौरंगपुर की छात्रा सुचित्रा गौतम को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने उनको पद ग्रहण कराते हुए जानकारियां दीं। सुचित्रा ने कक्षाओं का मुआयना किया और बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान स्कूल का स्टाफ व अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

पलिया में एक दिन की बीडीओ प्रियांशी वर्मा को गुलदस्ता भेंट करते बीडीओ। स्रोत : ब्लाॅक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें