फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट गाड़ियों से हूटर  और नीली बत्ती हटवाएं

Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
नीली बत्ती लगी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम ने बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

 डीएम आकाशदीप ने कलक्ट्रेट सभागार में रिटर्निग और सहायक रिटर्निग आफीसर्स के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नामांकन की तैयारी, ईवीएम, वीवीपैट, चिह्न आवंटन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।  
उन्होंने तहसीलवार शस्त्रधारकों के शस्त्र थानों और दुकानों पर जमा होने की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान चलाकर शस्त्रों को जमा कराया जाए। उन्होनें आरओ को निर्देश दिया कि फ्लाइंग स्क्वायड नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर नजर बनाए रखें। उन्होंने गाड़ियों की चेकिंग में तेजी लाने को कहा। उन्होंने प्राइवेट गाडियों से हूटर और नीली बत्ती उतरवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चेंकिग के दौरान 50 हजार से अधिक धनराशि मिलने पर उसका प्रयोजन और दस्तावेज न दिखाने की दशा में उसे सीज करके आयकर विभाग को जांच के लिए सौंपे। कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर या बैनर लगे पाए जाएं तो संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया गया है। आरओ यह सुनिश्चित कर लें कि कही कोई वीआईपी वोटर छूट तो नही गया है। निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश नारायण पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन सहित सभी आरओ और एआरओ मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें