फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
अस्पताल सील करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद परिजन ने काटा था हंगामा
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कृष्णापुरम् स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव कराने आई गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णापुरम् में एक किराए के मकान में जय मां लक्ष्मी पॉलीक्लीनिक के नाम से संचालित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को भुसौरिया गांव निवासी मनोज की 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी ममता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के परिवार वालों ने हंगामा करने के साथ अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था, वहीं इलाज करने वाले डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए थे। घटना के दूसरे दिन ब्लॉक कुंभी गोला पीएचसी प्रभारी डॉ. गणेश कुमार ने टीम गठित कर जय मां लक्ष्मी पॉली क्लीनिक अस्पताल को सील कर दिया है। डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल को सील कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसडीएम और सीएमओ को भेज दी गई है। मामले में जिस आशा का नाम प्रकाश में आ रहा है उस पर भी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें