फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी, मूर्ति स्थापना आज

Wed, 16 Sep 2015 07:08 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में द्वितीय श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। दस दिनों तक लगातार चलने वाले महोत्सव के आयोजन स्थल राधाकृष्ण और बांकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 17 सितंबर शाम  को विधि-विधान और हवन पूजन के बाद श्री गणेश की मूर्ति स्थापना होगी।
विज्ञापन

 श्री गणेश महोत्सव आयोजक मंडल के सदस्यों महावीर प्रसाद जिंदल, संतोष अग्रवाल, दिनेश  शर्मा, मोहित अग्रवाल, संजय और टेनी पेंटर ने बताया कि बांकेगंज कस्बे में राधाकृष्ण और बांकेश्वर महादेव  मंदिर प्रांगण में सजाए गए भव्य पंडाल में मूर्ति स्थापना 17 सितंबर सायंकाल वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के बाद विधि विधान से होगी। इस दौरान दस दिनों तक लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा भजन-कीर्तन आयोजित होंगे। 27 सितंबर रविवार समापन के बाद मूर्ति विसर्जन होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें