फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी कॉरिडोर के निर्माण की तैयारियां तेज

विज्ञापन
गोला में छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण को लेकर अंबेडकर तिराहे पर माप जोख करती राजस्व, कार्यदाई संस्
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की कार्यवाही तेज हो गई है। राजस्व, पर्यटन विभाग और कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल की टीम ने मंगलवार को आंबेडकर तिराहा क्षेत्र की नापजोख की।
विज्ञापन


मंगलवार को पर्यटन विभाग के सूचना अधिकारी सुचित चौधरी, राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह, कमल सिंह, जेपी वर्मा, अनिल त्रिपाठी और कार्यकारी संस्था यूपीपीसीएल के विवेक कुमार सहित संयुक्त टीम ने अलीगंज रोड स्थित आंबेडकर तिराहे के दोनों ओर मार्गों और शिव मंदिर के मुख्य मार्गों की नापजोख की।
टीम के सदस्यों ने बताया कि अब तक 19,400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल कॉरिडोर निर्माण के लिए निर्धारित है। इसमें आंबेडकर तिराहे का विशेष रूप से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका अतिरिक्त क्षेत्रफल करीब 800 वर्ग मीटर रहेगा। आंबेडकर पार्क के सामने अलीगंज रोड, आंबेडकर तिराहे के एक और मिल डायवर्जन मार्ग है।
विज्ञापन

दूसरी ओर भी मार्ग निकाला जाएगा। दोनों ओर के मार्ग 20-20 मीटर चौड़े रहेंगे। यह तिराहा मूनलाइट स्टूडियो से शिव मंदिर मार्ग को जोड़ेगा। यह मार्ग करीब नौ मीटर चौड़ा रहेगा। सूत्रों के अनुसार, आंबेडकर तिराहे के सुंदरीकरण की जद में मिल डायवर्जन रोड स्थित सुलभ शौचालय सहित कई दुकानें भी आईं हैं। टीम के लोगों ने बताया कि नजूल की भूमि की कैबिनेट से मंजूरी बनने के साथ निर्माण कार्य में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें