धौरहरा। खमरिया पुलिस ने बाइक चोर सरगना एक भट्ठा मालिक सहित तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।
खमरिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक बाबू अवस्थी और विक्रांत सहित पुलिस ने छापेमारी कर बाइक चोर सरगना भट्ठा मालिक मोहम्मद उर्फ तस्विसर और शशांक निवासी शेखनपुरवा, सुशील कुमार निवासी गुलरीपुरवा थाना धौरहरा को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक बाइक, जो बीबीएलसी इंटर कॉलेज से चोरी हुई थी, बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइक चोरी कर दो आरोपी धौरहरा क्षेत्र के भट्ठा मालिक मोहम्मद को सौंपते थे। वह बाइक कटवा देता था या नेपाल में बेचता था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। संवाद