फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रीति और अनीता को मिला नंद बाबा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्थानीय दुग्ध विकास संघ पराग डेयरी पर नंद बाबा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक कुमार ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि दुग्ध मानव जीवन के लिए प्रकृति का दिया गया उपहार है। सीडीओ ने पुरस्कृत समितियों में अवस्थीपुरवा की प्रीति अवस्थी और ईसानगर की अनीता देवी को 5100-5100 रुपये की चेक दिया। संघ की अध्यक्ष शिखा सिंह तोमर ने कहा की पराग डेरी के समक्ष तमाम तरह की आने वाली आर्थिक परेशानियाें को हल कराने के लिए बोर्ड के साथ लगातार प्रयासरत हैं।

संचालक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में लखीमपुर खीरी जिला प्रदेश में अव्वल होने के साथ ही साथ प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार लगातार कई वर्षों से जीतने वाला जिला भी बना हुआ है। इस दौरान संस्था के महाप्रबंधक विकास बालियान, निलेश कुमार, प्रभारी जीएल वर्मा, संचालक गणेश शंकर, विजय सिंह पंकज, रजनी अवस्थी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें