फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रवीण और काजल ने बाजी मारी

Sat, 05 Sep 2015 11:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी की 59वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे बीमा सेवा सप्ताह के दौरान शुक्रवार को एलआईसी कर्मचारियों, विकास अधिकारियों, अभिकर्ताओं के बच्चों के बीच एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच वर्ष से 15 वर्ष की आयु वाले करीब दो दर्जन बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर दो वर्ग में हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा, बीमा सेवा सप्ताह प्रभारी संजय तिवारी और सौरभ दत्त त्रिवेदी ने पूरे समय मौजूद रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जूनियर वर्ग में देवांश को पहले प्रवीण कश्यप को दूसरे और अभिजीत मौर्य को तीसरे स्थान के लिए चुना गया। जबकि सीनियर वर्ग में काजल कश्यप ने प्रथम, शांभवी मौर्य ने द्वितीय और समर्थ गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने इन सभी को आकर्षक पुरस्कार देकर उनकी हौसला बढ़ाया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर बच्चे को टिफिन बाक्स और बिस्किट के पैकेट दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें