फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुधीर हत्याकांड का मास्टरमाइंड प्रधान का पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को हत्याकांड के मास्टर माइंड प्रधान के पुत्र को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र में होली के दो दिन पहले मितौली क्षेत्र के गांव पचदेवरा निवासी सुधीर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। इसे सड़क हादसा मानकर उसका दाह संस्कार कर दिया था। इसके बाद मृतक सुधीर के परिजनों को कुछ रिकॉर्डिंग मिली। परिजनों ने सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह को जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।
सीओ ने नीमगांव पुलिस को हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देकर घटना की जांच शुरू कराई। घटना की सच्चाई पता चली और पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीओ ने मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई और रविवार को पचदेवरा के प्रधान के पुत्र जगत नरायन को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


-

सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जो आरोपी संतोष गिरफ्तार हुआ था। उसने ट्रक चालक शाहजहांपुर का बताया था, लेकिन मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला की ट्रक चालक घटना स्थल के पस के ही एक गांव का है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।




नीमगांव पुलिस ने किया खुलासे का दावा
सीओ मितौली ने हत्या की घटना के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए अपने नेतृत्व में मितौली सर्किल के सभी थानों की पुलिस टीमें लगाई थीं। सूत्रों के अनुसार सर्किल के एक थाने की पुलिस ने हत्यारोपी प्रधान के पुत्र को हिरासत में लेकर नीमगांव पुलिस को सौंप दिया। वहीं नीमगांव पुलिस ने अपनी टीम से गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें