लखीमपुर खीरी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पांच किलोमीटर रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें मुख्य अतिथि एआरएम लखीमपुर डिपो जोगेंद्र सिंह रहे। बालक वर्ग से प्रदीप वर्मा प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, अजय वर्मा तृतीय एवं अंकित, अमित व आशुतोष शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला।
उधर, बालिका वर्ग में जानवी राज प्रथम, रुचि तिवारी द्वितीय एवं नैंशी शाह तृतीय और मानसी राज, आकांक्षा राज व गोल्डी सांत्वना पुरस्कार विजेता बनी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विजेताओं केे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय कुमार, ओम प्रकाश, सरोज, रमेश राम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद