लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार देर रात बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। ट्रांसफाॅर्मर खराब तो कहीं 33केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। रविवार सुबह भी कई क्षेत्रों में बिजली संकट रहा।
बारिश के चलते छाउछ उपकेंद्र का गुरुनानक के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर डैमेज हो गया है। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने पर राजगढ़, वाईडी कॉलेज, रामनगर, पंजाबी कॉलोनी, ईदगाह आदि क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। बाद में स्टोर से नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। इससे करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रहा। वहीं सिंचाई विभाग के पीछे स्थित घरों में बिजली संकट रहा। कलक्ट्रेट उपकेंद्र से जुड़े न्यू रामपुर फीडर, शाहपुरा कोठी, नौरंगाबाद फीडर की आपूर्ति बाधित रही।
वहीं रात को शाहपुरा कोठी फीडर का 630 के ट्रांसफाॅर्मर के पास इंसुलेटर खराब हो गया, इसके चलते भी एक घंटे से अधिक बत्ती गुल रही।
वहीं खीरी फीडर लाइन पर पेड़ गिरने से मार्ट के सामने लगभग दो से अधिक सप्लाई बाधित रही। इसमें बहादुर नगर, महाराजनगर आदि मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। गढ़ी उपकेंद्र शुक्ला मेडिकल एवं बक्सा मार्केट की सप्लाई तीन घंटे बाधित रही। ट्रांसफाॅर्मर होने के बाद मोबाइल ट्रॉली लगवाई गई। सलूजा नर्सिंग होम ट्रांसफाॅर्मर पर दिक्कत रही, लेकिन बाद में वह सही हो गया। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बारिश के चलते तकनीकी दिक्कत रही।
दूसरा ट्रांसफाॅर्मर भी दे गया धोखा, तीसरा मंगायाः बारिश के चलते छाउछ उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर डैमेज हो गया है। आनन-फानन में दूसरा मोबाइल ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह भी धोखा दे दिया। इससे राजगढ़, वाईडी कॉलेज, रामनगर आदि मोहल्लों के लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। अब तीसरा ट्रांसफाॅर्मर मंगाया गया, जो चार्ज किया जा रहा। रविवार को बिजली मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दूसरा ट्रांसफाॅर्मर भी खराब होने पर पूरे दिन भी बिजली संकट से जूझते रहे। संवाद