फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पवन सिंह यूपी टी-20 लीग में चयनित

Sun, 16 Aug 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पवन सिंह
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ गांव माहू टांडा निवासी पवन सिंह का चयन यूपी टी-20 लीग के लिए लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर के रूप में हुआ है। उन्हें कानपुर सुपरस्टार्स टीम ने चार लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा है। पवन अब अनुभवी खिलाड़ी समीर रिजवी की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन


माहू टांडा निवासी रामऔतार सिंह के पुत्र पवन सिंह अपने बड़े भाई के साथ रहकर लखनऊ में प्रशिक्षण ले रहे हैं। पवन के चयन की खबर मिलते ही बिजुआ में जश्न का माहौल है। गांव में ढोल-नगाड़े बजे और मिठाइयां बांटी गईं। स्थानीय खिलाड़ियों का मानना है कि पवन के चयन से बिजुआ के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें