फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आलू किसानों को बाजार भाव गिरने पर मिलेगी आर्थिक मदद

Fri, 11 Sep 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाजार भाव गिरने पर होने वाले नुकसान से आलू किसानों को बचाने और उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन ने तीन योजनाएं शुरू की हैं। इनमें कोल्ड स्टोरेज शुल्क अनुदान, भामाशाह भाव स्थिरता कोष और आलू बीज योजना शामिल हैं।
विज्ञापन

भामाशाह भाव स्थिरता कोष के तहत बाजार में आलू का भाव गिरने पर पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्र और प्रति हेक्टेयर 240 क्विंटल तक आलू पर लाभ मिलेगा। आलू बीज मूल्य छूट योजना के तहत नवीन एवं उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज की खरीद पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 200 क्विंटल तक होगी।
कोल्ड स्टोरेज शुल्क अनुदान योजना में निजी शीत गृहों में आलू रखने वाले किसानों को भंडारण शुल्क में सहायता मिलेगी। इससे बाजार भाव कम होने पर तत्काल आलू बेचने की मजबूरी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें