फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अहमदनगर में नगर पालिका परिषद के नाम दर्ज भूखंड पर दिलाया कब्जा

Fri, 23 Jan 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजना के तहत बरातघर के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद को अहमदनगर में भूखंड आवंटित हुई थी। तहसील प्रशासन की टीम ने भूमि की पैमाइश कराकर नगर पालिका को कब्जा दिला दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रस्ताव पर वर्ष 2024-25 की कार्य योजना के तहत अहमदनगर गांव में हाईवे के किनारे नवीन परती गाटा संख्या 623, रकबा 0.2430 हेक्टयर भूमि बारात घर निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद को आवंटित करते हुए भूलेखों में दर्ज कराई गई थी। पूर्व में आवंटित भूखंड का चिन्हांकन कर कब्जा दिलाने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम गठित लेकिन कार्रवाई टलती रही। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रकरण को उच्च अधिकारियों के समक्ष बात रखी। बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन से गठित टीम में राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्रा, प्रेम सिंह, नगर पालिका से एसआई संदीप वर्मा, जेई अनिल यादव ने भूमि का चिन्हांकन कराकर पिलर गडवाए और भूमि को नगर पालिका के कब्जे में दे दिया गया है।
इस भूमि पर 189.25 की लागत से बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजना के तहत भूमि नगर पालिका को बरात घर के निर्माण हेतु आवंटित है, जिसका कब्जा दिला दिया गया है। मौके पर एक व्यक्ति काबिज था, जो घाटा संख्या 622 का खातेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें