फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिचित बनकर युवती से की 19 हजार रुपये की साइबर ठगी

Thu, 27 Nov 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साइबर ठगों ने शहर की एक युवती को पिता का परिचित बताकर झांसे में ले लिया और उसके खाते से 19,150 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी रिया सिंघल के अनुसार, 5 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।
उसने खुद को उसके पिता का जानकार बताते हुए कहा कि उनके निर्देश पर उसके खाते में 15,000 रुपये भेजे जा रहे हैं।
इसके बाद ठग ने 10,000 और 5,000 रुपये के फर्जी ट्रांसफर संदेश भेजकर युवती का भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने दावा किया कि गलती से 50,000 रुपये भेज दिए गए हैं और 45,000 रुपये वापस करने के लिए कहा।
भरोसा होने पर युवती ने अपने बैंक ऑफ इंडिया खाते से उसके दिए गए नंबर पर 150 रुपये, 10,000, 5,000, 2,000 और 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में बैलेंस चेक करने पर पता चला कि खाते में कोई राशि आई ही नहीं और वह ठगी का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर ठगों की पहचान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें