फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से शुरू होगी जनसंख्या नियंत्रण

Mon, 05 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो   अवनीश शुक्ला  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रत्येक ब्लॉक से चार गांव हुए हैं चयनित
विज्ञापन

कठपुतली, नौटंकी के माध्यम से किया जाएगा जागरूक
प्रदेश की जन्म दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव जाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने की योजना तैयार की है, जिसके लिए विभाग ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया है, जो बीस जून तक चलेगा। इस दौरान टीमें गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक, नौटंकी एवं लोकगीत द्वारा ग्रामीणों को परिवार नियोजन के उपाय और स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं के प्रति जागरूक करेंगे।
चलो गांव की ओर कार्यक्रम के लिए सभी ब्लाकों से चार चार गांव का चयनित हैं। जहां पर टीमें जाकर ग्रामीणों को कठपुतली, नौटंकी, जादू, नुक्कड़ नाटक सहित बिरहा (लोकगीत) द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के उपाय एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की जानकारी देंगी। कार्यक्रम सुबह और शाम को होगा। टीम गांव जाकर पहले ग्रामीणों को इकट्ठा करेगी और फिर उसके बाद कार्यक्रम करेगी। इनकी निगरानी आशा, एएनएम, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को करनी होगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

      
इन जगहों पर होगा कार्यक्रम      
1. ब्लॉक बिजुआ की सीएचसी व मालपुर चौराहे पर पांच जून, भीरा रेलवे स्टेशन और नौगंवा चौराहे पर छह जून को      
2. ब्लॉक धौरहरा के सिसैयाकला सब सेंटर व अमेठी के प्राथमिक स्कूल में सात, खरवहिया और ऊंच गांव के प्राथमिक स्कूल में आठ जून को
3. ब्लॉक ईसानगर के मूड़ी में नौ, ऐरा व रायपुर में दस जून को    
4. कुंभी ब्लॉक के बस्तौली व राजगढ में 11, कोरैया व घरथनियां में 12 को
5. ब्लॉक मितौली में सीएचसी व फत्तेपुर उपकेंद्र पर 13, कल्लुआमोती उपकेंद्र व संडिलवा पीएचसी पर 14 को
6. ब्लॉक मोहम्मदी के उमरपुर और सहिजना प्राथमिक स्कूल में 15, दिलावलपुर प्राथमिक स्कूल व कचनार में प्रधान के घर पर 16 को
7. फरधान के कैमहरा प्राथमिक स्कूल अैर भल्लिया के  जूनियर हाईस्कूल में 17, शिवालापुरवा के प्राथमिक स्कूल व सलेमपुर में प्रधान के घर पर 18 को
8. ब्लॉक फूलबेहड़ के फूलबेहड़ व सुंदरवल बाजार में 19, श्रीनगर बाजार व नकहा पिपरी चौराहे पर 20 जून  को होगा।      
 
जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें ग्रामीणों को परिवार नियोजन के उपाय और एनएचएम योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।      
डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें