फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब की बेटी का पूरा नहीं  हो सका मेडिको लीगल

Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही।
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला 
तीन साल की बच्ची से दुराचार के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मेडिको लीगल पूरा नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी श्यामू विश्मकर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं। बुधवार की सुबह भी मेडिको लीगल के लिए मासूम बच्ची को जिला मुख्यालय ले जाया गया। एक बार फिर इस मामले में डॉक्टरों और पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।
बता दें कि सोमवार की रात एक बच्ची को पड़ोस का ही एक युवक टाफी देने के बहाने बहला फुसलाकर ले गया। बाद में उसके साथ उसने दुराचार किया। खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में बच्ची शिवमंदिर के पड़ोस में लावारिस हालत में पड़ी मिली थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निघासन सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में लावारिस स्थिति में भर्ती कराया था। उधर परिवार वालों ने खोजबीन की और बच्ची नहीं मिली तो मंगलवार की सुबह परिवार वाले गुमशुदगी लिखवाने थाने पहुंचे तो उन्हें बच्ची के बारे में पता लगा। परिवार वाले जिला मुख्यालय पहुंचे तो बच्ची की हालत देख गुस्से में आ गए। इधर बुधवार को भी बच्ची का मेडिकल लीगल पूर्ण नहीं हो पाया। हालांकि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। परिवार वालों का आरोप है कि यदि किसी बड़े घराने की बेटी होती तो शायद पुलिस और डॉक्टर 24 घंटे के अंदर ही मेडिको लीगल रिपोर्ट के लिए पुलिस भी डॉक्टर पर दबाव बनाकर ले लेती। अस्पताल में गरीब की सुनने वाला कोई नहीं था। उधर दुराचार के नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

--
आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। मेडिको लीगल रिपोर्ट के लिए सिपाही गए थे। डॉक्टर ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई हैं। 
-एसके सिंह, एसओ

आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग, डीएम से मिले ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। सिंगाही क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची से हुए रेप के मामले में नाराज ग्रामीण बुधवार को डीएम आकाशदीप से मिले। सभी ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की और बच्ची के इलाज में की जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम ने सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण जिला अस्पताल के एक्सरे रूम पहुंचे, जहां एक व्यक्ति के कमेंट से नाराज होकर उसका सिर फोड़ दिया। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर कोतवाल दीपक शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन

बता दें कि सिंगाही क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के बाद आरोपी उसे बेहोशी हालत में छोड़कर भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने लावारिस हाल मिली बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जब परिवार वाले गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो उन्हें बच्ची के साथ हुई घटना का पता चला। इसके बाद बुधवार को रामनरेश की अगुवाई में काफी संख्या में ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम से मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती बच्ची के इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया। डीएम ने इस मामले में समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ महिला अस्पताल पहुंचे। यहां से एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, तो वहां डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोई कमेंट कर दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें