निकाय चुनाव कराने को बनीं 474 पोलिंग पार्टियां
15 जोनल, 33 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा चुनाव
निकाय चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार शाम पांच बजे थम गया। मतदान 29 नवंबर को है। चार नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां संबंधित तहसील मुख्यालयों से मंगलवार की सुबह रवाना होंगी। इसके लिए सोमवार को ही वाहन संबंधित तहसीलों में खड़े करा लिए गए।
जिले में 97 मतदान केंद्रों पर 425 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान का पर्यवेक्षण 15 जोनल और 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे। मतदान कराने के लिए कुल 474 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें 49 रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी शामिल हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच-पांच कर्मचारी शामिल हैं। इस तरह 474 पोलिंग पार्टियों में कुल 2370 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां मंगलवार शाम तक निर्धारित मतदेय स्थलों पर पहुंच जाएंगी।
पलियाकलां। चुनाव से पहले पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तहसीलदार भगवादीन वर्मा ने बताया कि मंगलवार को मंडी समिति से सुबह आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंडी समिति में अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई है। यहां से सुबह से पोलिंग पार्टियों को उनकी सामग्रियों का वितरण कर रवाना किया जाएगा।
गोला गोकर्णनाथ। नगर निकाय चुनाव के लिए तैनात पोलिंग पार्टियां उत्पादन मंडी समिति में पहुंच गई हैं। निर्वाचन कर्मी चुनाव सामग्री मोहर, बैलेट पेपर, इंक, मतदाता सूची आदि सामग्री को व्यवस्थित करने में देर रात तक जुटे रहे। 28 नवंबर की सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां मतपेटी और चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी। मंडी समिति में ही बनाए गए मतगणना स्थल का निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम योगानंद पांडे ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को मतगणना संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यह है मतदान और निगरानी की व्यवस्था
निकाय मतदान केंद्र मतदेय स्थल जोन सेक्टर
गोला 14 64 02 05
पलिया 12 41 02 05
मोहम्मदी 12 46 02 05
लखीमपुर 29 170 03 06
खीरी 08 32 01 02
सिंगाही 03 13 01 02
ओयल 04 11 01 02
धौरहरा 06 24 01 02
मैलानी 06 13 01 02
बरबर 03 11 01 02
योग 97 425 15 33
-----------------------------------------------------------
यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
निकाय...........पोलिंग पार्टियां रवाना करने का स्थल
गोला.............मंडी स्थल गोलागोकर्णनाथ
पलिया...........मंडी स्थल पलिया कलां
मोहम्मदी........मंडी स्थल मोहम्मदी
लखीमपुर........मंडी स्थल लखीमपुर
खीरी..............मंडी स्थल लखीमपुर
ओयल............मंडी स्थल लखीमपुर
धौरहरा...........तहसील परिसर धौरहरा
मैलानी...........मंडी स्थल गोलागोकर्णनाथ
बरबर............मंडी स्थल मोहम्मदी
सिंगाही..........विकास खंड निघासन
फैक्ट फाइल......
कुल नगर पालिका.................चार
कुल नगर पंचायत..................छह
पोलिंग पार्टियां......................474
मतदान कर्मियों की संख्या......2370
जोनल मजिस्ट्रेट......................15
सेक्टर मजिस्ट्रेट......................33