फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र सजे, संवेदनशील बूथों पर रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
गोला में सजाया गया आदर्श मतदान केंद्र।
विज्ञापन
गोला विधानसभा को तीन जोन के तहत 29 सेक्टर में बांटा गया
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। विधानसभा क्षेत्र गोला के 395433 मतदाता सात उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान केंद्र और बूथ सज गए हैं। यहां सेना के जवानों की निगरानी में मतदान होगा। प्रशासन की संवेदनशील बूथों पर कड़ी नजर रहेगी। विधानसभा गोला को तीन जोन और 29 सेक्टरों में बांटा गया है।
विधानसभा के 222 मतदान केंद्रों में 441 बूथ हैं। जिसमें 18 संवेदनशील, 86 अतिसंवेदनशील और 196 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। सेना और बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल ने मतदान केंद्रों पर डेरा जमा लिया है। पुलिस बल के साथ एसएसबी की पांच और कर्नाटक पुलिस की तीन कंपनी आ चुकी हैं।
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में आने वाले 139 गोला और 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र के 84 मतदान केंद्रों पर मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम गोला अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के 84 मतदान केंद्रों पर वोटरों की सुविधा के लिए 103 बूथ बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अति संवेदनशील घोषित जड़ौरा, अल्लीपुर, चांदा मऊ, छितौनिया, हैदराबाद, कपराहा, अशरफी गंज, विष्णु बेहड़, अजान, जमुनहा, वनबुधेली के बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए डेढ़ सेक्शन सीआरपीएफ और पीएसी के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है पोलिंग पार्टियां और पुलिस फोर्स की टीमें अपने गंतव्य पर पहुंच गई है।
बांस-बल्ली लगाकर तैयार किए गए मतदान केंद्र
पलियाकलां। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसके लिए पलिया विधानसभा में प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी करा ली गईं हैं। मतदान केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी गईं हैं।
मंगलवार को देर शाम तक देवीपुर, गजरौरा, पटिहन समेत अन्य बूथों पर बेरीकेडिंग व बांस-बल्ली लगाने का कार्य किया गया। मॉडल बूथों को बेहतर ढंग से सजाने का कार्य भी जारी रहा। संवाद
गुब्बारों से सजाया गया सेहरुआ मतदान केंद्र
सिकंद्राबाद। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के गांव सेहरुआ में 2014 से महिलाओं ने वोट डालना शुरू किया है। इस बार मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए ग्राम प्रधान ने मतदान केंद्र में गुब्बारे आदि लगाकर उसे सुंदर रूप दिया है। संवाद
विज्ञापन

प्रशासन ने की निर्भीक होकर मतदान की अपील
बांकेगंज। बुधवार को सुबह सात बजे से पलिया और गोला विधानसभा क्षेत्र में बांकेगंज ब्लॉक के क्रमश: 130 और 49 बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। मंगलवार दोपहर निर्वाचन कर्मचारियों की टीमों के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी भेजे गए हैं। उधर, एसडीएम गोला अविनाश चंद्र मौर्य ने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के महापर्व पर सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव को निष्पक्ष और निर्भीक कराने के लिए प्रशासन ने पूरा खाका तैयार किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें