फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
पलिया के त्रिकोलिया बस स्टैंड पर पुलिस से रैली की अनुमति के लिए प्रार्थना करते पूर्व विधायक पुत्? - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्र मुन्ना की प्रथम पुण्यतिथि पर निकाली जा रही साइकिल यात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिससे त्रिकोलिया बस स्टैंड पर पूर्व विधायक पुत्र और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व विधायक की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र संजीव कुमार मुन्ना सैकड़ों ग्रामीणों के साथ साइकिल रैली निकाल रहे थे, जिसे पलिया गन्ना समिति पहुंचना था। भनक लगते ही सुबह आठ बजे से पुलिस फोर्स त्रिकोलिया बस स्टैंड पर जमा हो गई। करीब 11 बजे जब साइकिल रैली बस स्टैंड पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस पर पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार व ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जबरन रोकने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक संपूर्णानगर थाना प्रभारी सुनीत कुमार पूर्व विधायक पुत्र और ग्रामीणों को समझाते रहे। पुलिस ने धारा 144 होने की बात कहकर आखिरकार काफी समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया और गांव में ही शांतिपूर्ण ढंग से पुण्यतिथि मनाए जाने की बात कही। इस पर सभी ग्रामीण मान गए और गांव को लौट गए। इस दौरान कई थानों की पुलिस तैनात रही। संवाद

पलिया के त्रिकोलिया बस स्टैंड पर ग्रामीणों को रोकने के लिए तैनात पुलिस बल। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें