लखीमपुर खीरी। किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता सोमवार को दूसरे दिन कालाआम स्थित बड़ी नहर पहुंचे। सह मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में नहर के पानी में एक पैर पर खड़े होकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की।
सह मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा की भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर है। मदद करने वाले लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल रही है। द्वेष भावना के चलते मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई और जेल में डाल दिया। अगर प्रदेश अध्यक्ष को शीघ्र रिहा न किया गया तो वृहद स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान ललित मिश्रा, केके दीक्षित, कामिल उस्मानी, तरुण, शालू, आकाश चौरसिया विवेक दीक्षित आदि रहे।