फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारों से नहीं संस्कारों से समाज में होगा परिवर्तन-साध्वी प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय नेता साध्वी प्राची ने कहा कि सरकारों से नहीं संस्कारों से समाज में परिवर्तन होगा, यह काम मां, बहन और बेटी करेंगी। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया, उनके बयान पर मानसिक संतुलन बिगड़ जाने की बात कही। वह चंदन चौकी क्षेत्र में आयोजित संत सम्मेलन में भाग लेने से पहले नगर के एक होटल में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने कहा कि देश में आज जो स्थितियां बनी है उसके लिए नेहरू खानदान जिम्मेदार है। भगवान शिव से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना करते हुए कहा कि वह भारत का उद्धार करने आए हैं। जितना काम उन्होंने किया है, उतना काम बीते 70 सालों में नहीं हो पाया है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर कहा कि संस्कार देने का काम मां का होता है और परिवार से ही संस्कार मिलते हैं सब काम सरकार नहीं करती है। संस्कार देने में कहीं न कहीं कमी हुई है उसी का परिणाम सामने आ रहा है। सरकारों से परिवर्तन की उम्मीद करते हैं लेकिन परिवर्तन संस्कारों से होता है। रही बात अत्याचार की तो महिलाओं पर होने वाले अत्याचार सरासर गलत हैं इसका विरोध करती हैं। हमारी संस्कृति में महिला को देवी का रूप माना जाता है, देवी की पूजा होती है जिससे उस पर अत्याचार नहीं होने चाहिए।
नागरिक संशोधन बिल पर कहा कि भरी संसद के अंदर कहा गया है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन कोई जबरदस्ती डर दिखाए तो उसका इलाज नहीं है। विभाजन के समय पाकिस्तान के अंदर 23 प्रतिशत हिंदू थे लेकिन आज तीन प्रतिशत ही रह गए हैं बाकी कहां गए। साध्वी ने कहा कि मामला कुर्सी का है इसीलिए विरोध हो रहा है, जो लोग एनआरसी पर राजनीति कर रहे हैं वह इसीलिए घबरा रहे हैं कि उनकी कुर्सी खतरे में है। करोड़ों वोटर फर्जी बने हैं, घुसपैठियों को अपना बोरिया बिस्तर बांध लेना चाहिए। एनआरसी बिल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए यह राष्ट्रहित में हैं। रेप की घटनाओं पर कहा कि इन पर न कोई दलील हो, न सुनवाई। ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व चेयरमैन केवी गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, भाजपा से कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें