फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गश्त पर निकले दरोगा साहब... कोतवाली से निकलते ही बंद हुई गाड़ी, पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा धक्का

Fri, 12 Jan 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो गई। जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों को धक्का लगाना पड़ा। गाड़ी को धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन
गाड़ी को धक्का देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली के वाहन को पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है। कोतवाली की इस गाड़ी से एसआई और सिपाही शहर में गश्त करने निकले थे। बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी अचानक बंद हो गई। 
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी नीचे उतरे। उन्होंने गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाया। कोतवाली के पास पुलिस वाहन को धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

गाड़ी को धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की खूब खिंचाई की। लोगों ने कहा कि अगर आपातस्थिति में जाना पड़े तो पुलिसकर्मियों को पहले अपनी गाड़ी को धक्का लगाना होगा। उधर, कोतवाली पुलिस ने वाहन में खराबी आने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें