फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद वितरण के दौरान हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां, वीडियो वायरल

विज्ञापन
झड़प के दौरान एसओ का कॉलर पकड़े महिलाएं। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
लखीमपुर/फरधान। थाना फरधान के भदूरा स्थित शंकरपुर समिति में बुधवार को खाद वितरण के दौरान उपजे हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज दीं। पुलिस द्वारा किसानों की पिटाई के कई वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की जांच सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी को सौंपी है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर शंकरपुर समिति पर खाद का वितरण किया जा रहा था। खाद लेने के लिए भीड़ लगी थी। उधर, अपराह्न दो बजे के बाद समिति सचिव प्रदीप पटेल ने सर्वर न होने की बात कहकर वितरण कार्य बंद कर दिया। खाद का वितरण बंद होने से किसान भड़क गए और समिति के सचिव का घेराव करते हुए लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग को जाम करने लगे।
इस बात की खबर जब फरधान पुलिस को हुई तो मौके पर दलबल के साथ पहुंची और हंगामा कर रहे किसानों को शांत कराया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई तो पुलिस ने किसानों को काबू करने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जो पुलिस की बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं। उधर, फरधान पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि पहले किसानों ने आक्रोशित होकर पुलिस के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


किसान और महिलाओं को पीटते तीन पुलिसकर्मियों की हुई पहचान
घटना के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किसान और महिलाओं को जो पुलिस कर्मी लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसानों ने वायरल वीडियो के आधार पर पुलिसकर्मियों की पहचान करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। किसानों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों में दो सिपाही अक्षय कंबोज व विकास मौर्या के अलावा थाने के दीवान पंकज कुमार शामिल थे।


वीडियो में एसओ का कॉलर पकड़े दिखाई दी महिला
अलग-अलग वायरल हुए वीडियो में एक वीडियो ऐसा भी दिखाई दिया, जिसमें महिलाएं एसओ फरधान दयाशंकर द्विवेदी का काॅलर पकड़े नजर आ रही हैं। हालांकि एसओ ने कई बार खुद को छुड़ाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद पहुंचे अन्य पुलिसकर्मिर्यों ने एसओ को छुड़ाया और महिलाओं को शांत कराया।

ट्वीट कर बोले पूर्व सीएम- भाजपाई क्या आईना नहीं देखते
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जमकर तंज कसा। ट्वीट में उन्होंने कहा कि खाद मांगने पर अपमान...भाजपाई क्या आईना नहीं देखते। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक, घोर निंदनीय के साथ ही अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अखिलेश के ट्वीट करने के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है।

घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी को सौंपी गई है। जांच के बाद दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संकल्प शर्मा, एसपी

झड़प के दौरान एसओ का कॉलर पकड़े महिलाएं। स्रोत : वीडियो ग्रैब

झड़प के दौरान एसओ का कॉलर पकड़े महिलाएं। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें