फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक की मौत को हादसा बता रही पुलिस, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक के पिता नरेंद्र कुमार दीक्षित।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। एक महीने पहले पलिया क्षेत्र में गोला निवासी युवक कृष्णा दीक्षित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसके पिता अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार पलिया थाना जाने के बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी नरेंद्र कुमार दीक्षित और उनकी पत्नी सुषमा देवी ने डीएम व एसपी को भेजे पत्र में बताया कि उनका पुत्र कृष्णा दीक्षित पलिया की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में सहायक था। 11 जुलाई की शाम बस मालिक ने उनके बड़े पुत्र आदित्य कुमार को फोन कर कृष्णा के एक्सीडेंट की जानकारी दी।
परिजन पलिया अस्पताल पहुंचे तो कृष्णा मृत मिला। नरेंद्र कुमार के मुताबिक, वहां ट्रांसपोर्ट कंपनी का कोई कर्मचारी नहीं था, केवल पुलिसकर्मी मौजूद थे। उनका आरोप है कि कृष्णा का बस चालक और कंडक्टर से लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि कई बार पलिया थाना जाने के बावजूद पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इस संबंध में सीओ पलिया जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह दुर्घटना का मामला था। अभी कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें