फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने वसूली रकम... विधायक की फटकार के बाद वापस की

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम भीरा ढकिया निवासी युवक ने भीरा पुलिस पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर विधायक ने भीरा एसओ को दो घंटे के अंदर पूरा पैसा वापस कराने की बात कही। इस बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताते हैं कि कुछ देर के बाद पुलिस ने पीड़ित की रकम वापस कर दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आडियो पलिया विधायक रोमी साहनी का बताया जा रहा है। इसमें वह एसओ भीरा से पीड़ित से ली गई रकम लौटाने को कह रहे हैं। यह ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। पता चला कि भीरा-ढकिया निवासी राजेश का डनलप पुलिस ने चार दिन पहले रोक लिया था। डनलप में मिट्टी या बालू भरे होने की बात कही जा रही है। भीरा पुलिस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद डनलप छोड़ दिया। पूरे मामले में सीओ पलिया यादवेंद्र सिंह कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
भीरा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी का कहना है कि किसी सिपाही ने वसूली की थी। सिपाही की पहचान कराई जा रही है। जांच के बाद उच्चाधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे। पूरे मामले की जांच सीओ पलिया कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें