फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले विहिप के पदाधिकारी

Sat, 07 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो जनवरी को हुई थी बलराम की हत्या
विज्ञापन

- पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने से आक्रोश
विहिप के एक प्रतिनिधि मंडल ने मृतक बलराम के घरवालों के साथ शनिवार को एसपी से मुलाकात की और हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ितों ने एसपी को बताया कि बलराम की हत्या में शामिल लोगों के नाम पुलिस को बताए थे, लेकिन इसके बाद भी कोतवाल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर लिखवाकर उस पर अंगूठा लगवा लिया। विहिप के लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर गांव में हिंदू पंचायत बुलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली के गांव अमेठी निवासी बलराम की दो जनवरी की रात में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे नाराज पीड़ितों ने शनिवार को एसपी से मुलाकात की और उन्हें शपथ पत्र देकर गांव के ही मेंहदी अंसारी, सलामू और चुन्नू सहित दो अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि कोतवाली पुलिस को हत्यारों के नाम भी बताए थे, लेकिन फिर भी कोतवाल ने अज्ञात के नाम तहरीर लिखवाकर उस पर जबरन अंगूठा लगवा लिया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज विहिप के आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि यदि जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हुई तो परिषद गांव में हिंदू पंचायत बुलाने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान किशन बाजपेई, सुरेश लोध, प्रताप, राम नवल चौरसिया, धारा सिंह सिसौदिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें