फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दरोगा हांफे.. इंस्पेक्टर की सांस फूली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुई परेड में एसपी के नेतृत्व में लगाई गई दौड़ में कई दरोगा हांफने लगे तो एक इंस्पेक्टर की सांस फूल गई। नतीजतन उन्हें परेड से अलग होना पड़ा। दौड़ लगाने वालों में तीन इंस्पेक्टर और 23 दरोगा शामिल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे पुलिस लाइन ग्राउंड पर कतारबद्ध पुलिसकर्मी अलग-अलग टोलियों में खड़े थे। इनमें महिला टोली भी शामिल थी। सुबह सात बजे कप्तान के ग्राउंड पर आते ही सीटी बजी और जवान कदमताल करने लगे। परेड की अगुवाई कर रहीं एसपी पूनम ने जैसे ही दौड़ना शुरू किया तो मातहत पीछे-पीछे दौड़ने लगे। करीब 400 मीटर दौड़ के दूसरे राउंड में कई दरोगा हांफने लगे तो एक इंस्पेक्टर की सांस फूल गई। नतीजतन उन्हें कतार तोड़कर अलग होना पड़ा। फिर भी वह परेड में सबसे पीछे धीरे-धीरे कदमताल करते रहे, वहीं हाथों में रायफल लिए सिपाही हाकिम के पीछे-पीछे दौड़ते रहे। करीब ढाई किलोमीटर का फासला पौन घंटे में तय करने के बाद कप्तान रुकीं और जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास करने से आप बीमारियों से दूर रहेंगे। साथ ही शरीर भी तरोताजा रहेगा। यहां बता दें इससे पहले होने वाली शुक्रवार की परेड में प्रभारी निरीक्षक और दरोगा कभी कभार ही शामिल होते थे, लेकिन अब उन्हें नियमित रूप से परेड में शामिल होने के लिए कहा गया है। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, आरमरी, आरआई, कैश, जीडी कार्यालय, मेस, बैरक, गैस गोदाम, पुलिस अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। अभिलेख भी चेक किए। अभिलेखों में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों के दिए।
एसपी के आने के 15 मिनट बाद पहुंचे प्रतिसार निरीक्षक
शुक्रवार की परेड में शामिल होने विभिन्न थानों के प्रभारी फोर्स के साथ और यूपी 112 के सिपाही सुबह छह बजे ही ग्राउंड पर पहुंच गए। सुबह सात बजे एसपी भी परेड ग्राउंड पर पहुंच गईं, लेकिन प्रतिसार निरीक्षक करीब 20 मिनट बाद पहुंचे। इस पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने और नियमित व्यायाम कराने के लिए परेड होती है। प्रतिसार निरीक्षक कुछ देर से आए थे। पुलिस लाइन निरीक्षण में कुछ कमियां मिलीं थीं, जिन्हे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें