फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस लाइन के गणना प्रभारी और स्टोर इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिकायतों के चलते पुलिस लाइन में तैनात गणना प्रभारी और स्टोर इंचार्ज को एसपी ने निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं। जांच के बाद इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गणना प्रभारी का काम पुलिस लाइन के फोर्स की ड्यूटी लगाना होता है। गणना प्रभारी ओमवीर शर्मा पर कुछ पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी लगाकर उनका शोषण करने और कुछ ने वसूली का आरोप लगाया है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए गणना प्रभारी ओमवीर शर्मा को निलंबित कर दिया।
इसी तरह के आरोप स्टोर प्रभारी संजय वर्मा पर भी हैं। पुलिस लाइन में होने वाले छोटे-मोटे निर्माण कार्य की देखरेख यहीं से होती है। बिल-बाउचर भी यहीं से बनते हैं। इसकी भी शिकायतें एसपी के संज्ञान में आई थीं। एसपी ने स्टोर प्रभारी संजय वर्मा को निलंबित कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें