धनगढ़ी। धनगढ़ी उप महानगर पालिका समेत कैलाली जिले में अलग-अलग स्थानों से नेपाल पुलिस ने दो युवतियों समेत नौ लोगों को ब्राउन शुगर व नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
कैलाली के डीएसपी कवींद्र बोहरा ने बताया कि मादक पदार्थ नियंत्रण व त्रिनगर पुलिस टीम के बैरियर के पास से गौरीफंटा से बाइक पर आ रही दो नेपाली युवतियों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 860 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में युवतियों ने अपना नाम ललिता राना और मनीता चौधरी बताया।
धनगढ़ी वार्ड दो पुराना भंसार मार्ग के पास उत्तर बेहड़ी वार्ड छह के दिनेश भट्ट को पुलिस ने 370 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। सुदूर पश्चिम प्रदेश पुलिस ने सुरेंद्र कटुवाल, पुन विक, करूण गुरूंग को 900 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। टीकापुर वार्ड सात जटाशंकर घाट से किरन तिमिल्सिना समेत तीन युवकों को चार ग्राम 180 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने पकड़ा है। एक दिन में नौ लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है और पूछताछ में उन्होंने बनगवां मंडी व पलिया से नशीला पदार्थ लाने की बात स्वीकारी है।