फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर आरोप लगाते हुए  भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाम लगाए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने पर भड़के
विज्ञापन

 पुलिस द्वारा जाम लगाए जाने पर एक दर्जन नामजद सहित 80 अज्ञात पर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में भाकपा माले के तमाम कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया है। 
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात को चीनी मिल निवासी रामा देवी को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें रामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। गुस्साए मिलकर्मियों ने रोड जाम कर दिया था। इस पर पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए अगले दिन ही एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करते हुए 80 अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज, तोड़फोड़ धमकी, घेराबंदी, रोडजाम समेत 7 क्रिमनल ला एक्ट आदि कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी के विरोध में भाकपा माले नेता कमलेश राय के नेतृत्व में तहसील पहुंचे तमाम कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार घनश्याम भारती को दिया है। जिसमें पुलिस पर अभद्रता करने के साथ ही जो व्यक्ति वहां नहीं थे उनका भी नाम मुकदमे में दर्ज करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में मजिस्ट्रेट से जांच कराकर मुकदमा वापस लिए जाने, नागरिकों से अभद्रता करने वाले एसओ, चैकी इंचार्ज व सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है। एक हफ्ते में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता और मिलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें