फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोकर्ण तीर्थ के सामने दुकानों पर गरजी पोकलेन मशीन

विज्ञापन
अग्निहोत्री धर्मशाला के ध्वस्तीकरण के दौरान टूटी घर की छत। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रविवार देर शाम गोकर्ण तीर्थ के सामने पांच दुकानों को पोकलेन मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं अग्निहोत्री धर्मशाला के ध्वस्तीकरण के दौरान पड़ोस के घर की छत टूट गई। परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही ताबड़तोड़ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है। शनिवार की देर शाम गोकर्णतीर्थ के दक्षिण अग्निहोत्री धर्मशाला पोकलेन मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पड़ोसी सुशील बाजपेई के घर की छत भी टूट गई। परिवार वालों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
परिजनों ने बताया कि उनके मकान का बैनामा 28 जुलाई 1943 का है। इधर देर शाम तीर्थ के ठीक सामने जिला पंचायत की भूमि से सटी हुई पांच दुकानों को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पोकलेन मशीन से ध्वस्त करा दिया गया। रोजी-रोटी का जरिया दुकानों के ध्वस्तीकरण से दुकानदार बिंदु शाह, राजेंद्र अग्रवाल, कृपा शंकर, नीलम सिंह और बबली सिंह परेशान दिखे। यह दुकानदार कई पीढि़या से लाई प्रसाद, विसातखाना, खेल खिलौने आदि बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम को भेजकर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर लिया गया है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें