कविता पाठ करती कवयित्री कृपा संगम। स्रोत: आयोजक
तिकुनिया। देवी मंदिर में श्रीजनता रामलीला समिति ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवियों ने रसमयी कविताओं के पाठ से विश्व शांति और प्रेम का संदेश दिया। आयोजन में देश के कई कवि-कवयित्रियों ने शिरकत की।
समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. अखिलेश गुप्ता की स्मृति में यह आयोजन हुआ। एमएलसी अनूप गुप्ता ने सम्मेलन की शुरुआत की। मध्यप्रदेश से आईं कवयित्री कृपा संगम ने सरस्वती वंदना सुनाई। सम्मेलन का संचालक कवि विकास बौखल ने सुनाया, किसी खंजर से न तलवार से जोड़ा जाए, सारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाए। बाराबंकी से आए कवि शिवकुमार व्यास ने सुनाया, वीर बलिदानियों की जुबानी लिखो, विकसित भारत की अनुपम कहानी लिखो। जब लिखो तब किसी पर मुरव्वत नहीं, दूध का दूध पानी का पानी लिखो।
इनके अलावा लखनऊ से पधारे वीररस के कवि प्रख्यात मिश्र, लखनऊ से आए कवि अशोक झंझटी, क्षेत्रीय कवि अखिलेश विश्वकर्मा और सहजराम जायसवाल ने भी कविता पाठ से श्रोताओं को आनंदित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता मेला समिति के संरक्षक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने की। इस दौरान दिनेश गुप्ता, नगर पंचायत खैराबाद के पंचायत प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री अजय गर्ग टीटू आदि मौजूद रहे।