फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रादेशिक पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 14 Sep 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जेसीआई द्वारा आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्टील जैसी मांसपेशियां और जज्बा लेकर उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से आए 450 खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन


इस दौरान जेसीआई के अध्यक्ष शुभम टंडन, संयोजक सचिन अग्रवाल, अमित मिश्रा और संगठन के कई पदाधिकारी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले हुए और खिलाड़ियों ने ताकत और हौसले का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों में खासा रोमांच देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में हर मुकाबला खिलाड़ियों की फिटनेस, मेहनत और साथ ही जुनून देखने को मिल रहा है।

शतरंज प्रतियोगिता में भी चल रहा शह-मात का खेल

जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह के तहत चल रही शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में हुआ। कुल 104 शतरंज खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जौहर दिखाया। 4 वर्ष से 82 वर्ष तक के शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 7 राउंड में यह प्रतियोगिता 6 वर्गों में हुई। अंकित मित्तल व ऋषभ पोद्दार, सौरभ वर्मा, अमर सिंह की देखरेख में हुई। 4 वर्ष की आयु के रुद्रांश गुप्ता ने अपने 30 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें