फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद के दौरान मौजूद विजेता खिलाड़ी। स्रोत: स्टेडियम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बुधवार को हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स बालक वर्ग की 100 मीटर में कपिल ने प्रथम, रोमिल ने द्वितीय और शोभित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में अभिषेक ने प्रथम, कैलाश ने द्वितीय और अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में अभिषेक प्रथम, कैलाश द्वितीय और रिकबुल हसन तृतीय रहे। 1,500 मीटर में सत्यम ने प्रथम, कैलाश ने द्वितीय और आदरी ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया।
वहीं, बालिका वर्ग की 100 मीटर में अंबिका ने प्रथम, दीपांजली ने द्वितीय और शबनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में दीपांजली प्रथम, अनन्या चौरसिया द्वितीय और राधा तृतीय रहीं। 800 मीटर में सृष्टि वर्मा ने प्रथम, अंबिका ने द्वितीय और शिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हैंडबॉल में स्टेडियम ए विजेता और पं. दीनदयाल उपाध्याय सीबीएससी बोर्ड की टीम उपविजेता रही। गोला फेंक के बालक वर्ग में गनेश कुमार प्रथम, अब्दुल रहमान द्वितीय और अंकुर शुक्ला तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनन्या मिश्रा ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय और व्याख्या मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चक्का फेंक के बालक वर्ग में श्रवण प्रथम, अंकुर शुक्ला द्वितीय और महेश राना तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनन्या मिश्रा प्रथम, प्रिया द्वितीय और अनामिका वर्मा तृतीय रहीं।
भाला फेंक के बालक वर्ग में श्रवण कुमार मिश्रा प्रथम, ज्ञानेंद्र कुमार द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनन्या मिश्रा ने प्रथम, मोहिनी कश्यप ने द्वितीय और व्याख्या मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने किया। विजेताओं को भाजपा के जिला महामंत्री बृजेश सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका में शारिफ तारा, विपनेश मिश्रा, रमेश वर्मा, विवेक कुमार, हितेंद्र कुमार, योगेश गुप्ता, विवेक पुरी, अरुण वर्मा, मिथिलेश सिंह, वैशाली श्री, ओम प्रकाश, संजय कुमार यादव और विजय कुमार सिंह ने योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें