फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरुपुत्र महायज्ञ कर प्रसाद के रूप में बांटे गए पौधे

विज्ञापन
पूजन करतीं गायत्री परिवार की महिलाएं।
विज्ञापन
वृक्षगंगा अभियान के तहत खुर्रमनगर में हुआ आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार के युवाओं ने तरुपुत्र महायज्ञ अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर जिले को हरा भरा बनाना है।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर गायत्री परिवार वृक्षगंगा अभियान चला रहा है, जिसके तहत बारिश के मौसम में तरुपुत्र महायज्ञ अभियान शुरू किया गया है। इसमें गायत्री परिवार के लोगों ने तरुपूजन यानी पौधों का पूजन कर उनके पालन पोषण का संकल्प लिया और प्रसाद के रूप में पौधे लिए। इस दौरान रोहित मौर्य, ललित मौर्य, अंकुश मौर्य, अनुराधा मौर्य, सविता मौर्य, अंतरा आदि मौजूद रहीं। अनुराग मौर्या ने बताया कि वर्षाकालीन वृक्षगंगा अभियान के तहत शिवनगरी गोला में सावन माह में वृक्षगंगा कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें