फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लान न कोई इंतजाम हर तरफ शहर में जाम 

Wed, 22 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
jam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाम के झाम से शहरवासियों को नहीं मिल रही निजात
विज्ञापन

नो इंट्री में धड़ल्ले से घुस रहे वाहन
शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने न तो कोई प्लान है और न ही शहर में हर तरफ लगने वाले जाम से निपटने के कोई इंतजाम किए हैं। नो इंट्री में बेधड़क घुसते वाहनों के साथ सड़कों तक किए गए अतिक्रमण ने शहर की सूरत ही बिगाड़ दी है। चौराहों से लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे शहरवासी परेशान हैं।
जिले की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने करीब आधा दर्जन स्थानों पर नो इंट्री प्वाइंट बनाए हैं। शहर की प्रमुख सड़कों चाहे वह मेन रोड हो या फिर जिला अस्पताल रोड। इन दोनों मुख्य रोडों पर दुकानों के आगे तक खड़े होने वाले चार और दो पहिया वाहन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। इन वाहनों के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि इन दोनों मार्गों पर बड़े वाहनों की नो इंट्री है। सबसे बुरा हाल मेला मैदान और संकटा देवी से सदर चौराहा होते हुए जिला अस्पताल तक जाने वाले मेन मार्ग का है। एंबुलेंसों के जाम में फंसने के कारण मरीजों की जान भी जोखिम में रहती है। डीजीपी ने सूबे के सभी पुलिस अधीक्षकों को एक माह के भीतर सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। यह अवधि भी पूरी हो गई, लेकिन पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया। जिससे जाम की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख नो इंट्री प्वाइंट 
0 एलआरपी चौराहा से लेकर संकटा देवी पुलिस चौकी तक
0 संकटा देवी से सदर चौराहा तक
0 राजापुर मंडी गेट से गोविंद सिंह चौराहा तक
0 नौरंगाबाद चौराहा से मेला मैदान तक। 

जीआईसी गेट से जेल रोड पर खड़े रहते हैं वाहन
राजकीय इंटर कॉलेज के पास से लेकर जेल रोड़ पर टैक्सी और निजी वाहनों के खड़े रहते हैं। जिससे इस रोड पर भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन पुलिस सबकुछ देखने के बाद भी अंजान बनी रहती है। 
विज्ञापन


नो इंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। स्टाफ कम है, जिससे दिक्कत आती है। मार्गों पर खड़े होने वाले वाहनों और उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। स्टाफ कम होने के कारण समस्या बनी हुई है।  
- पीके सिंह, टीएसआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें